Connect with us

News in Hindi – पढ़ें झारखण्ड की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में। झारखण्ड की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, व्यवसाय सहित राज्य के चप्पे-चप्पे की हर खबर के लिए हमारी वेबसाइट पर आएँ!

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: मेधावी छात्राओं और महिला खिलाड़ियों का सम्मान

राँची

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: मेधावी छात्राओं और महिला खिलाड़ियों का सम्मान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर रांची में आयोजित समारोह में मेधावी छात्राओं, पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

रांची: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर रांची जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) द्वारा शौर्य सभागार, जैप-1, डोरंडा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री उत्कर्ष कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज मौजूद रहे।

बेटियों को शिक्षित करने का संदेश, भेदभाव समाप्त करने की अपील

अतिथियों ने समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर करने और बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ किसी भी तरह के भेदभाव को समाप्त करना समाज के विकास के लिए आवश्यक है।

मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच छात्राओं — तनवी राज, इलमा, तमान्ना परवीन, कुमारी जनवी प्रियाऔर पिंकी गुरूंग को सम्मानित किया गया।

महिला पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में झारखंड का नाम रोशन करने वाली महिला पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी टीम को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कम्बोडिया में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए चयनित खिलाड़ियों — पुष्पा मिंज, असुन्ता टोप्पो, तारामनी लकड़ा, महिमा उरांव, संयुक्ता एक्का, अनिता तिर्की, प्रतिमा तिर्की एवं उनके मैनेजर सरिता सिन्हा को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का अभिनंदन

रांची जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं:

  • श्रीमती कुमारी प्रभावती (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अनगड़ा)
  • श्रीमती लक्ष्मी भारती (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ओरमांझी)
  • श्रीमती संगीता स्नेहलता कुजूर (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कांके)
  • श्रीमती अपर्णा तिर्की (महिला पर्यवेक्षिका, अनगड़ा)
  • शिल्पी कुमारी (महिला पर्यवेक्षिका, कांके)
  • श्रीमती अंशु प्रतिमा भेंगरा (महिला पर्यवेक्षिका, ओरमांझी)
  • श्रीमती कलावती कुमारी (सेविका, लुपुंगढीपा, अनगड़ा)
  • शिलावती खोया (सेविका, फुटकल आदिवासी टोली, कांके)
  • श्रीमती सैरा खातून (सेविका, दरदाग 2, ओरमांझी)

बालिकाओं ने प्रस्तुत किए शानदार कार्यक्रम

इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर नुक्कड़ नाटक, भाषण और पाईका नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

सम्मान और प्रेरणा का मंच

समारोह का स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुरभि सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची ने किया। कार्यक्रम में जिले के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं एवं किशोरी बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

इस आयोजन ने न सिर्फ बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया बल्कि महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित कर उन्हें और अधिक सशक्त बनने की प्रेरणा भी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in राँची

Banner
To Top