Connect with us

News in Hindi – पढ़ें झारखण्ड की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में। झारखण्ड की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, व्यवसाय सहित राज्य के चप्पे-चप्पे की हर खबर के लिए हमारी वेबसाइट पर आएँ!

मुख्यमंत्री से महिला विधायकों की मुलाकात, महिला दिवस पर शुभकामनाएं

राँची

मुख्यमंत्री से महिला विधायकों की मुलाकात, महिला दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया।

रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री एवं विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में महिलाओं की उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज़ हैं। आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ‘झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

झारखंड की महिलाओं ने बढ़ाया राज्य का गौरव

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड की महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “राज्य की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है। वे आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल जैसे क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार महिलाओं के विकास और उनके लक्ष्यों की प्राप्ति में हर संभव सहयोग करेगी।

मौजूद रहीं महिला विधायकगण

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक श्रीमती लुइस मरांडी, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्रीमती रागिनी सिंह, विधायक श्रीमती ममता देवी, विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्रीमती श्वेता सिंह और विधायक श्रीमती मंजू कुमारी उपस्थित रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in राँची

Banner
To Top