
राँची
सीबीआई कोर्ट ने JPSC-2 नियुक्ति घोटाले में 60 आरोपितों को भेजा समन
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने 60 आरोपितों के खिलाफ समन जारी किया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सहित 28 अफसरों के नाम शामिल हैं। 15 अप्रैल को पेशी के लिए समन जारी किया गया है।
12 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में जेपीएससी के अधिकारी और अभ्यर्थियों सहित 60 लोक सेवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई; अदालत ने 15 अप्रैल को पेशी का किया आदेश
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने 60 आरोपितों के खिलाफ समन जारी किया है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लिया और आरोपियों के उपस्थिति के लिए समन जारी किया। अदालत ने इस मामले में आरोपितों को 15 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है।
12 साल बाद सीबीआई ने अपनी जांच पूरी करते हुए अक्टूबर 2024 में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 60 लोक सेवकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में 28 अफसरों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई ऐसे अधिकारी भी हैं, जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर एसपी बनकर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
यह घोटाला 2012 में सामने आया था, जब सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति प्रक्रिया की जांच शुरू की थी। सीबीआई के द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर 60 आरोपितों के खिलाफ जांच चल रही है।
सीबीआई कोर्ट द्वारा समन जारी किए गए आरोपितों की सूची:
- जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष
- दिलीप प्रसाद
- तत्कालीन वरीय सदस्य
- गोपाल प्रसाद सिंह
- सदस्य
- शांति देवी
- राधा गोविंद
- परीक्षा नियंत्रक
- एलिस उषा रानी
- असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर
- अरविंद सिंह
- परीक्षकों में इंटरव्यू एक्सपर्ट
- प्रो. नंदलाल
- डॉ. मुनींद्र कुमार तिवारी
- रघुवीर सिंह तोमर
- डॉ. शिव बहादुर सिंह
- प्रो. ओंकारनाथ सिंह
- डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला
- प्रो. अमरनाथ सिंह
- डॉ. दीनानाथ सिंह
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह
- डॉ. ओम प्रकाश सिंह
- डॉ. योगेंद्र सिंह
- डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह
- डॉ. रवि प्रकाश पांडेय
- डॉ. बंशीधर पांडे
- दिवाकर लाल श्रीवास्तव
- डॉ. सियाराम सिंह यादव
- प्रदीप कुमार पांडे
- डॉ. मधुसूदन मिश्रा
- डॉ. सभाजीत सिंह यादव
- डॉ. एसडी सिंह
- डॉ. अशोक कुमार सिंह
- महेंद्र मोहन वर्मा
- तुलसी नारायण मुंडा
- को-ऑर्डिनेटर
- परमानंद सिंह
- अल्बर्ट टोप्पो
- सोहन राम
- परीक्षा एजेंसी के अधिकारी
- धीरज कुमार
- अभ्यार्थी
- राधा प्रेम किशोर
- बिनोद राम
- हरि शंकर बराईक
- हरि हर सिंह मुंडा
- रवि कुमार कुजुर
- मुकेश कुमार महतो
- कुंदन कुमार सिंह
- मौसमी नागेश
- कानू राम नाग
- प्रकाश कुमार
- संगीता कुमारी
- रजनीश कुमार
- शिवेंद्र
- संतोष कुमार चौधरी
- शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव
- अमित कुमार
- राहुल जी आनंद जी
- इंद्रजीत सिंह
- शिशिर कुमार सिंह
- राजीव कुमार सिंह
- रामकृष्ण कुमार
- प्रमोद राम
- अरविंद कुमार
- विकास कुमार पांडे
- मनोज कुमार
- सुदामा कुमार
- कुमुद कुमार
सीबीआई कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ 15 अप्रैल को पेशी का आदेश दिया है।
