धनबाद

झारखंड मुक्ति मोर्चा में सैकड़ों नए सदस्य शामिल, पार्टी को मिली मजबूती

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में धनबाद जिले से सैकड़ों लोग शामिल हुए। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। झामुमो की नीतियों और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बढ़ती आस्था के बीच पार्टी का जनाधार मजबूत हो रहा है।

Published on

रांची / धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नीति-सिद्धांतों और नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए धनबाद जिले से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजधानी रांची स्थित हरमू केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिला संयोजक प्रमुख लखि सोरेन, संयोजक मन्नू आलम और मुकेश सिंह की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर बलराम महतो, महादेव दास, रूपा देवी, सविता देवी, चांदनी देवी, सुरेश महतो, जीतू बाउरी, संतोष प्रसाद, रणधीर विश्वकर्मा, अमित दास, प्रवीण शर्मा सहित सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुए।

झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस मौके पर कहा कि पार्टी की नीतियों और राज्य के विकास को लेकर झारखंड के लोग लगातार झामुमो के साथ आ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

झामुमो में बढ़ती लोकप्रियता

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीतियों और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था जताते हुए विभिन्न जिलों से लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हाल के दिनों में पार्टी को मजबूती देने के लिए सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करने की योजना बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version